admin – Deepak Goyal's Blog https://deepak.incensemedia.in My WordPress Blog Sun, 27 Oct 2024 01:02:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 Why Success Stories Aren’t Always What They Seem https://deepak.incensemedia.in/2024/10/27/why-success-stories-arent-always-what-they-seem/ https://deepak.incensemedia.in/2024/10/27/why-success-stories-arent-always-what-they-seem/#respond Sun, 27 Oct 2024 01:02:01 +0000 https://deepak.incensemedia.in/?p=34

एक सफल उद्यमी हैं, स्टॉक मार्केट की लाइन के, हजारों करोड़ कमाते हैं। किसी दिन कह दिया, रियल एस्टेट में पैसा लगाना व्यर्थ है, क्यों पैसे को होल्ड करना, किराए के घर में रहो और मौज करो। शब्द कुछ और हो सकते हैं, भावार्थ यही था। समय बदला कुछ दिन पहले भाईसाहब ने खुद का घर खरीद लिया। नेशनल न्यूज बन गई। मीडिया हाउस यूटर्न बोलकर कहानी बेचने लगे।

एक दो ऐसे लोगों के बारे में सुना है, बड़े सफल थे। वही थ्योरी, क्यों इतना मोटा इन्वेस्टमेंट करना। क्यों करोड़ों बहाना। लाखों में रेंट देकर मौज करेंगे। फिर उनके शादी ब्याह के नंबर आए। कई लड़की वालों ने बस इसी बिना पर रिजेक्ट किया, क्या फायदा ऐसे काम धंधे का कि आदमी खुद का घर ना खरीद पाए। समझ आया, influencers का भूत उतरा, घर खरीदा, तब ब्याह हुआ।

बात बस इतनी सी है कि यहां कोई खुदा नहीं है। सब एक दूसरे से सीख रहे हैं। एलन मस्क भी ऐसा ही ज्ञान देते रहते हैं।

हर सफल आदमी का अपना एक फैन बेस होता है जो उसे फॉलो करता है, उसके जैसा बनना चाहता है। लेकिन अंधानुकरण करने वाले लोग यह भूल जाते हैं कि हर इंसान की अपनी अलग परिस्थितियां हैं, जिनपर रीजन, कल्चर का भी फर्क पड़ता है। किसी से भी इन्फ्लुएंस होने से पहले आप अपनी स्थिति का खुद आंकलन और मनन करें। कोई भी स्थिति हर इंसान के लिए एक जैसी फिट नहीं हो सकती और समय के साथ स्थितियां बदलती रहती हैं।

]]>
https://deepak.incensemedia.in/2024/10/27/why-success-stories-arent-always-what-they-seem/feed/ 0 34
Destiny has a plan for each of us https://deepak.incensemedia.in/2024/09/29/destiny-has-a-plan-for-each-of-us/ https://deepak.incensemedia.in/2024/09/29/destiny-has-a-plan-for-each-of-us/#respond Sun, 29 Sep 2024 13:11:21 +0000 https://deepak.incensemedia.in/?p=27

जब से ये समझ आया है कि हमें भगवान ने कोई एक विशेष काम करने के लिए भेजा होता है, दुनियां के सारे काम नहीं, तब से जीवन में शांति है। पहले जीवन में बहुत अशांति थी, अब सुकून है, भागदौड़ नहीं है कि ये भी कर लें, वो भी। ये समझ में आने में समय लगता है, फेल होने के बाद समझ आता है, धक्के खाने के बाद समझ आता है।

जीवन में अध्यात्म को समझा, एस्ट्रोलॉजी से जुड़ा। समझ आया, सब कुछ तो हमारे पुराने कर्मों के आधार पर ही है, कहां जन्म लिया, कौन आपके मां बाप बने, कौनसा आपका समाज है, कौन आपके आसपास के लोग हैं, आप अपनी परिस्थितियों के ही तो गुलाम हो।

आप चाहो कि मैं मुकेश अंबानी बन जाऊं, कितनी भी ताबड़तोड़ मेहनत कर लो, कितने ही इंटेलिजेंट हो, नहीं बन सकते, जो आपके लिए तय है, वही बनोगे।

दिमाग को ज्यादा मत दौड़ाओ, कोशिश करो, प्रकृति रूपी भगवान का मैसेज समझो। हम सब कुछ कर सकें, इसके लिए बने ही नहीं हैं। भगवान हमसे जो करवाना चाहता है, उसी को पूरी ईमानदारी से करो, 100% देकर, उसके बाद हरि इच्छा। प्रकृति का इशारा समझने के बाद, आपके पास कोई कमी नहीं होगी, ये निश्चित है, अशांति भी नहीं..

]]>
https://deepak.incensemedia.in/2024/09/29/destiny-has-a-plan-for-each-of-us/feed/ 0 27
Why has Incense Media implemented visitor registration fees? https://deepak.incensemedia.in/2024/09/29/why-has-incense-media-implemented-visitor-registration-fees/ https://deepak.incensemedia.in/2024/09/29/why-has-incense-media-implemented-visitor-registration-fees/#respond Sun, 29 Sep 2024 10:41:04 +0000 https://deepak.incensemedia.in/?p=20

दो महत्वपूर्ण बिंदु..

पहला, अगरबत्ती आमजन से जुड़ा एक ऐसा विषय है कि जिसके बारे में मालूम चलने पर लोग, सैंपल कलेक्ट करने भी एक्सपो में आ जाते हैं। एक्सपो वेन्यू पर अगर कोई दूसरा शो चल रहा है तो भी लोग उत्सुकतावश अगरबत्ती शो का नाम देखकर उसकी तरफ आकर्षित होते हैं। हमारे शो में पहले से ही ट्रेड विजिटर का फुटफॉल काफी ज्यादा रहता है, तो ऐसे लोगों को फिल्टर करना जरूरी हो जाता है जिससे एग्जिबिटर का समय बचे और रिलेवेंट लोगों से ही उनकी मुलाकात हो। बस इसीलिए, 100 रुपए का विजिटर शुल्क लगाया गया है। हम लोगों के पास हर दिन, 10 से 20 पेड़ विजिटर रजिस्ट्रेशन आ रहे हैं जो एक बहुत ही सकारात्मक संदेश है।

दूसरा, शो विजिट करने में इंटरेस्टेड कई लोगों के कॉल हमारी टीम के पास आ रहे हैं कि क्या हैदराबाद शो से कुछ नए exhibitors जुड़े हैं, तो ही हम विजिट करने आएंगे।
आप सभी की जानकारी के लिए बताना चाहूंगा कि हैदराबाद अगरबत्ती एक्सपो में 80 ऐसी कंपनीज, एग्जिबिटर के तौर पर Incense Media से जुड़ी हैं जो पहले कभी हमारे शो में नहीं आए हैं। यानी, इस बार 40% नए एग्जिबिटर आपको देखने को मिलेंगे, जो कि अपने आप में एक बड़ा नंबर और उपलब्धि है। इन 80 नए एग्जिबिटर में भी सभी तरह के बिजनेस हैं जैसे बैंगलोर के अगरबत्ती निर्माता, परफ्यूम की मशीनरी setup करने वाली फर्म, एल्यूमीनियम कैन निर्माता, कपूर ब्रांड्स, कपूर रॉ material supplier, और भी कई तरह के केमिकल निर्माता और सप्लायर इत्यादि..

हम आशावान है कि हैदराबाद शो, सफलता के नए रिकॉर्ड बनाएगा, जो हमें ग्राउंड पर दिख रहा है।

कुल एग्जिबिटर – लगभग 200
एक्सपेक्टेड विजीटर्स – 10000+ and from 10+ countries

International Agarbatti & Perfume Expo by Incense Media

]]>
https://deepak.incensemedia.in/2024/09/29/why-has-incense-media-implemented-visitor-registration-fees/feed/ 0 20
India – A country of infinite possibilities https://deepak.incensemedia.in/2024/09/29/india-a-country-of-infinite-possibilities/ https://deepak.incensemedia.in/2024/09/29/india-a-country-of-infinite-possibilities/#respond Sun, 29 Sep 2024 10:11:07 +0000 https://deepak.incensemedia.in/?p=17

आज एक ब्रांडेड परफ्यूम इम्पोर्टर से मुलाकात हुई और राजस्थान के सिर्फ 18-20 स्टोर्स पर उनकी सेल्स के जो Facts & Figures उन्होंने मुझे बताये, सुनकर भरोसा नहीं हुआ |

भारत कितना बड़ा बाजार है, और FMCG सेक्टर की विविधता को समझने के लिए, संतूर साबुन एक अच्छा उदाहरण है | विप्रो का संतूर, उत्तर भारत में इतना ज्यादा प्रचलित नहीं है, लेकिन अकेले संतूर ब्रांड की सालाना सेल लगभग 2000 करोड़ रुपये है | सिर्फ एक साबुन ब्रांड से, जो कि शायद देश का सबसे बड़ा ब्रांड भी नहीं है, 2000 करोड़ की सालाना सेल, मेरी नज़र में बहुत बड़ा फिगर है |

अभी कुछ दिन पहले अहमदाबाद में एक मिठाई वाले से मिला, जब उनका बिज़नेस समझा तो पता चला कि उनका इस साल का लगभग 300 करोड़ के बिज़नेस का अनुमान है | उनको गुजरात के बाहर कोई शायद जानता भी नहीं होगा | ट्रेड मीडिया में होने के कारण अपने सेक्टर (अगरबत्ती, परफ्यूम, साबुनफूड) के और भी ऐसे बहुत से लोगों से मुलाकात होती है | राजकोट का बालाजी बेफ़र्स, जिसको पिछले साल तक पडोसी राज्य राजस्थान में भी कोई नहीं जानता था का टर्नओवर 2100 करोड़ के पार है |

बाज़ार बडी तेजी से बदल रहा है, हर कंपनी या ब्रांड, बीच के लोगों को खत्म करके सीधे उपभोक्ता से जुड़ना चाहती है | पतंजलि इसका अच्छा उदाहरण है जो मैन्युफैक्चरिंग-to-रिटेल में अच्छा काम कर रही है | यही कारण है कि सभी कम्पनियाँ, यहाँ तक कि जो B2B फॉरमेट में भी काम कर रही हैं, किसी ना किसी तरह, Consumer प्रोडक्ट्स में आना चाहती हैं |

सच में, हमारा देश असीम संभावनाओं का देश है, बस मौका आपको ढूढ़ना है |

–Deepak Goyal (https://www.facebook.com/Deepak.IncenseMedia)

Featured image is sourced from one of Incense Media’s International Agarbatti & Perfume Expo

#FMCG #IncenseMedia #Exhibitions #B2BMedia #TradePublication

]]>
https://deepak.incensemedia.in/2024/09/29/india-a-country-of-infinite-possibilities/feed/ 0 17
Welcome to My World: My First Blog Post https://deepak.incensemedia.in/2024/09/24/hello-world/ https://deepak.incensemedia.in/2024/09/24/hello-world/#comments Tue, 24 Sep 2024 03:42:41 +0000 https://deepak.incensemedia.in/?p=1

I’m Deepak Goyal, the founder and editor of Incense Media. This blog chronicles my thoughts, experiences, and insights into life and business. Join me on this journey as I share my perspectives and lessons learned.

]]>
https://deepak.incensemedia.in/2024/09/24/hello-world/feed/ 1 1